
रतलाम। श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ बीकानेर के अंतर्गत श्री साधुमार्गी जैन संघ बदनावर द्वारा मध्यप्रदेश अंचल के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गुरुभक्तों के संवादों का आदान प्रदान हेतु आंचलिक सम्मेलन बदनावर की पुण्यधरा पर रखा गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश अंचल के प्रीतेश गादिया ने बताया कि 300 से अधिक श्रद्धावान,शासन निष्ठ,गुरुभक्तों की उपस्थिति से सदन में उत्साह का माहौल व्याप्त रहा। सर्व प्रथम नवकार महामंत्र के साथ मंगलाचरण एवं स्वागत गीत समता महिला मंडल बदनावर के साथ
पधारे अतिथियों का अभिनंदन तिलक लगाकर किया गया। सभी का परिचय अपनी ओजस्वी – तेजस्वी एवं अपनी चीर परिचित अनूठी शैली में युवा रत्न,देश में कई राज्यों से व्यसन मुक्ति अभियान,संस्कार जागरण की प्रेरणा पुरस्कार प्राप्त महेश नाहटा नगरी एवं राष्ट्रीय मंत्री विनोद मेहता रतलाम ने करवाया।
इस अवसर पर श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के गौरवशाली राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वीर पिता नरेंद्र गांधी जावद ने कहा कि हम भाषण देने नहीं संवाद हेतु उपस्थित हुए आप सभी की जिज्ञासाओं का समाधान होना ही इस आंचलिक सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है। गांधीजी के इस आव्हान के बाद उपस्थित जन समुदाय द्वारा जिज्ञासाओं की झड़ी लगा दी गई , आप सभी का समाधान दिया एवं संघ द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी एवं संघ विकास में सहयोगी प्रवृत्तियों जैसे हायर एजुकेशन लोन,छात्रवृत्ति योजना,व्यसनमुक्ति अभियान,समता भवन निर्माण, स्वास्थ योजना,विहार सेवा आदि की जानकारी दी।
महेश नाहटा नगरी ने कहा हम सभी का भाग्य है जो हमें ऐसे कुशल अनुशासता,भाग्य विधाता आचार्य श्री रामलालजी म.सा. एवं उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनिजी म.सा. एवं संत सतीयांजी के सानिध्य का सौभाग्य निरंतर प्राप्त हो रहा है। राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश बच्छावत बीकानेर ने देश के सभी क्षेत्रों की प्राप्त डेटा के अनुसार जानकारियों से सदन को अवगत करवाया और बताया कि साधुमार्गी संघ में आचार्य श्री रामेश की नेश्राय में 544 साधु साध्विया जी जिनशासन की भव्य प्रभावना कर रहे है।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश बच्छावत भीनासर ने कहा किसी भी कार्य को करने के लिए अर्थ की आवश्यकता होती है और जब बड़े काम होंगे तो अर्थ भी ज्यादा लगेगा इसलिए आप सभी ‘इंदम् न मम्’ ( ये मेरा नहीं है) के माध्यम अपनी कमाई का कुछ प्रतिशत संघ में देवे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला समिति चंचल सांखला दुर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला शक्ति भी संघ हित में बहुत सी धार्मिक सामाजिक प्रवृत्तियों को संचालित कर रही जिसमें सभी महिलाओं आगे आकर अपना दायित्व निभाए तथा आप सभी ज्येष्ठ, श्रेष्ठ,उत्साहित श्रावक – श्राविकाओं एवं गुरु भक्तों का उदार भाव के साथ पूर्ण सहयोग मिलने से हम मातृ शक्ति भी शिखर सी ऊंचाइयों के लिए पुरुषार्थ हेतु तत्पर है।
अशोक भटेवरा दलोदा ने दानपेटी, चन्द्रशेखर खिंदावत नागदा जक्शन ने धर्मपाल प्रवृत्ति, मनीष बोहरा इंदौर ने गुणशील उत्क्रांति – समता सर्व मंगल,सुशील गोरेचा रतलाम ने समता प्रचार संघ, अतुल पगारिया जावरा एवं मनोज पीपाड़ा विरमावल ने संस्कार शिविर-विंटर में इंटर, पिंकेश पगारिया इंदौर ने इंदम न मम, ललित कटारिया रतलाम ने विहार सेवा, प्रकाश बोहरा रतलाम ने समता संस्कार पाठशाला आदि ने प्रवृत्तियों एवं आयामों की जानकारी से सभी को अवगत कराया।
इस अवसर पर श्री अ.भा.सा.जैन संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय टंच बदनावर ने भी कहा कि मुझे संघ ने जो दायित्व प्रदान किया गुरु कृपा एवं आप सभी के साथ से हम ऐसे ही नए नए आयामों के साथ आगे बढ़ते जाएंगे . इस अवसर पर रतलाम शहर से दीक्षित रामचर्याश्रीजी म. सा. की वीर माता एवं वीर भ्राता को सम्मानित किया गया मंत्री विनोद मेहता ने अपने सुमधुर अंदाज में सभी को मान सम्मान देते हुए संचालन कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री मदनलाल कटारिया रतलाम, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेमचन्द बोहरा बदनावर,राजमल पवार कानवन, अजीत चेलावत जावद ,पूर्व राष्ट्रीय मंत्री कमल पिरोदिया रतलाम महिला समिति की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संध्या धड़ीवाल रायपुर,उपाध्यक्ष प्रतिभा ललवानी रतलाम एवं मंत्री बर्षा सेठिया उज्जैन सहित राष्ट्रीय एवं आंचलिक पदाधिकारियों, कार्यकारणी सदस्यों एवं ऊर्जावान गुरुभक्तो की उपस्थिति में कार्यक्रम सानंद संपन्न हुआ। वीर भ्राता आशीष समदरिया खिड़कियां ने सुमधुर आवाज में भजन सुनाया तथा पधारे अतिथियों का आभार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय टंच ने माना।