भाजपा का विधानसभा सम्मेलन आयोजित होगा

रतलाम 20 दिसंबर । प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व मे भाजपा सरकार का 2 वर्षीय काल पूर्ण होने पर 21 दिसम्बर को रतलाम विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन आयोजित किया गया है। इसमें संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप मार्गदर्शन देगे। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि विधानसभा सम्मेलन का आयोजन दोपहर 01.00 बजे मित्र निवास रोड़ रंगोली परिसर मे किया गया है। भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।।

Play sound