हर व्यक्ति को काम, हर काम के लिए व्यक्ति के सिद्धांत पर समाज सेवा के साथ सक्रिय राजनैतिक धारा से जुड़ेगा वैश्य समाज

अयोध्या में संपन्न अंतरराष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में अनेकों निर्णय लिए गए

उज्जैन। विश्वभर में निवास कर रहे लगभग 30 करोड़ वैश्य बंधुओ के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय संगठन वैश्य फेडरेशन की तीन दिवसीय कार्य समिति की बैठक अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव श्री चंपकराय जी के मुख्य आतिथ्य एवं अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक के विशिष्ट अतिथि भा ज पा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जी जाजू, उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल, उतरप्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री रविकांत गर्ग, अयोध्या के विधायक श्री वेद प्रकाश गुप्ता ,लखनऊ विधायक एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज वोरा थे।
बैठक में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर लौटे वरिष्ठ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप धारिया ने बताया कि तीन दिवसीय बैठक में विभिन्न सत्रों में अनेकों मुद्दों पर गहन मंथन किया जाकर समाज के हर व्यक्ति को काम और हर काम के लिए व्यक्ति के सिद्धांत पर कार्य करने की योजन बनाई गई एवं प्रभारी नियुक्त किए गए। बैठक में लिए गए निर्णयों में प्रमुख रूप से


1=दानवीर समाज को अब रक्तवीर समाज बनाने का संकल्प लिया जाकर।
वर्ष में 2 बार देशभर में रक्तदान शिविर आयोजित किए जायेगे, और 100 से अधिक रक्तदान करने वाले महारक्तवीरो को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया ।
2=देशभर के विभिन्न रचनात्मक सेवाओं में 5 समाज समर्पित सेवियों को एक एक लाख की समान निधि से सम्मानित किया गया।
3=विश्वभर के व्यापारियों को जोड़ने के लिए वैश्य व्यापार ऐप तैयार कर उसका प्रदर्शन भी बैठक में किया गया ।
4=देश भर के वैश्य युवाओं को सक्रिय राजनीतिक धारा से जोड़कर चेतना एवं जागृति हेतु वरिष्ठ राजनेता श्री श्याम जी जाजू मार्गदर्शन करेंगे।
5=समाज की महिलाओं एवं युवा को आत्मनिर्भर बनाकर सशक्त बनाने की योजना पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
6=देश भर के अधिक से अधिक वैश्य बंधुओ को संगठन से जोड़ने हेतु सदस्यता अभियान चलाया जाएगा ।
7= देशभर में समाज के अविवाहित युवक, युवतियों के वैवाहिक संबंध हेतु देश में अनेकों स्थान पर वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किए जायेगे ।

मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविंद गोयल, वरिष्ठ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप धारिया एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष श्री मति मंजरी जैन प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश जैन एवं प्रदेश मंत्री श्री बंसीलाल मजावदिया ने किया । बैठक में वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री दिनेश गुप्ता ने किया आभार उतरे प्रदेश के अध्यक्ष विधायक श्री नीरज वोरा ने माना।
बैठक के पश्चात श्री धारिया ने श्री राम मंदिर ट्रस्ट महासचिव श्री चंपक राय जी , मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल , पूर्व मंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल का मध्यप्रदेश इकाई की और से स्वागत कर उज्जैन आने का निमंत्रण दिया।

Play sound