वार्षिक उत्सव के समापन अवसर पर विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए

रतलाम। श्री नित्यानंद एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौसवास के वार्षिक उत्सव के समापन अवसर पर विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए । प्राचार्य गोपाल वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के अतिथि जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ फूल सिंह जाधव, बांगरोद भाजपा कार्यालय मंत्री पंकज जोशी उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पूर्व प्राचार्य सुश्री अनिल कंवर ग्राम धोसवास् सरपंच अनिल पाटीदार थे कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया। माँ सरस्वती की वंदना नंदिनी व छात्राओ ने किया अतिथियों का स्वागत प्राचार्य गोपाल वर्मा राजीव पंडित कमल सिंह आशीष तिवारी, नूतन मजावदिया, तरुन्नम खान आदि ने किया इस अवसर पर मनीषा चौधरी, नंदिनी बैरागी, सुनीता राठोड, तिलक साहू, कोमल, भावना पाटीदार, नव्या सिसोदिया सहित लगभग 150 से अधिक विद्यार्थियों को विभिन्न खेल गतिविधियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पुरस्कार अतिथियों ने प्रदान किये। इस अवसर पर अतिथि सत्यनारायण पाटीदार, डॉ फूल सिंह, अनिल पाटीदार व राकेश पोरवाल ने आगामी बोर्ड परीक्षा ने विद्यालय के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भविष्य में सम्मानित करने की बात कही । श्रेष्ठ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षिका नूतन मजावदिया व सीमा चौहान ने भी सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष तिवारी ने व आभार अशोक कुमार तिवारी ने माना ।

Play sound