
रतलाम। इतिहास के क्षेत्र में शहर का नाम प्रदेश ही नहीं देश में रोशन करने वाले इतिहासविद नरेन्द्रसिंह पॅंवार को गत दिवस लखनऊ में आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में “राष्ट्रीय राजपूत शिरोमणि सम्मान” से सम्मानित किया गया।
श्री पॅंवार को यह सम्मान इतिहास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं परमार (पॅंवार) राजवंश रत्नमाला जैसे वृहद ग्रंथ, रतलाम राज्य के संस्थापक महाराजा श्री रतनसिंहजी के जीवन वृत्त पर आधारित पुस्तक के लेखन के लिए प्रदान किया गया। श्री पॅंवार को यह सम्मान राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कलराज मिश्र द्वारा एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया। श्री पॅंवार को इस महत्वपूर्ण सम्मान से सम्मानित किए जाने पर इष्टमित्रों ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।