
रतलाम। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री गुरु सिंघ सभा न्यू रोड द्वारा विभिन्न आयोजन किया जा रहे हैं। रविवार को न्यू रोड गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली गई शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। सैलाना रोड पर गुरनाम सिंह, सतपाल सिंह डंग के निवास पर प्रभात फेरी का स्वागत हुआ, ज्ञानी मान सिंह ने अरदास की। इस दौरान समाज के अवतार सिंह सलूजा सुरेंद्र सिंह भामरा हरजीत सलूजा देवेंद्र वाधवा अजीत छाबड़ा सहित समाजजन मौजूद थे