नारी शक्ति का दिव्य संदेश, शांति सौहार्द पूर्ण हो देश

  • श्रीमद् भागवत कथा हेतु कलश यात्रा को लेकर महिला मंडल की बैठक हुई संपन्न
  • 25 दिसम्बर को निकलेगी साढ़े 10 बजे कलश यात्रा, जन जन करेंगे पुष्प वर्षा

उज्जैन। समाज में बढ़ती जाति गत दूरियों को मिटाने के लिए स्वर्णिम भारत मंच द्वारा एक अनूठा प्रयास किया गया है । 25 दिसम्बर से 31 दिसंबर तक श्रीमद भागवत कथा के साथ साथ सामाजिक सद्भाव सम्मेलन का आयोजन बीमा हॉस्पिटल परिसर गाड़ी अड्डा चौराहा आगर रोड पर किया जा रहा है । जिसमें धर्म के साथ साथ विघटित समाज को जोड़ कर एक दूसरे के मन में पनप रही जाति गत ईर्ष्या को समाप्त करने के लिए आपसी प्रेम सौहार्द पूर्ण वातावरण तैयार करने हेतु सामाजिक सद्भाव सम्मेलन का आयोजन होगा । साथ ही श्रीमद भागवत कथा में सनातन की गंगा बहेगी । कलश यात्रा को लेकर महिला मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
स्वर्णिम भारत मंच के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान श्री चिंतामन गणेश की मुख्य यजमानी में दिनांक 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन बीमा हॉस्पिटल परिसर गाड़ी अड्डा चौराहा आगर रोड पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा । श्रीमद भागवत के दिन प्रथम दिन प्रातः साढ़े 10 बजे कलश यात्रा निकलेगी जिसकी तैयारी को लेकर नारी शक्ति की बैठक हुई जिसमें जिसमें समाज की एकता का संदेश देने पर जोर दिया गया । विभिन्न जाति संगठन के लोगों की सहभागिता के उद्वेश्य से कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं को जोड़ा जाएगा ।
इस अवसर पर गीता रामी, उर्मिला श्रीवास्तव, रजनी कुलश्रेष्ठ, डॉक्टर मयूरी जैन , नेहा श्रीवास्तव, शीतल ठाकुर, रक्षा अष्ठाना, अनामिका श्रीवास्तव , श्वेता श्रीवास्तव, कविता पाल, पिंकी श्रीवास्तव, वर्षा श्रीवास्तव, ममता राठौर, शिखा माथुर, दीपिका श्रीवास्तव, पिंकी निगम, रचना खंडेलवाल, शिखा माथुर आदि उपस्थित रही।