जन अभियान परिषद जावरा द्वारा विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में प्रशिक्षण आयोजित

जावरा (अभय सुराणा) जन अभियान परिषद जावरा द्वारा विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में भगत सिंह कॉलेज में प्रशिक्षण आयोजित किया गया । जिसमें हार्टफुलनेश के सेंटर इंचार्ज श्री सुबोध शर्मा प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे उनके द्वारा कहा गया कि ध्यान एक शक्तिशाली अभ्यास है जो हमें आंतरिक शांति और संतुलन देता है, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करता है और एकाग्रता बढ़ाता है। यह भारत की अमूल्य धरोहर है, जो विश्व को वैश्विक शांति और सद्भाव की ओर ले जाती है। आइए, हर दिन कुछ पल ध्यान करें और अपने मन को शांत कर सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करें, क्योंकि मन की शांति से ही विश्व शांति संभव है।”
जन अभियान परिषद के विकास खंड समन्वयक युवराज सिंह ने कहा कि विश्व ध्यान दिवस हर साल 21 दिसम्बर को मनाया जाता है, जिससे लोगों को शांति, मनोबल और आत्म-जागरूकता का अनुभव मिलता है। इस अवसर पर योग, प्राणायाम और ध्यानी तकनीकों का अभ्यास किया जाता है, जिससे मानसिक तनाव कम होकर स्वास्थ्य में सुधार होता और सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है। इस अवसर पर परामर्शदाता देवी सिंह राठौड़,अंकित ठाकुर,सुनील जमडा,बबलू बैरागी, मोना जाधव एवं अन्य सोशल वर्क के विद्यार्थी उपस्थित रहे।