
रतलाम 22 दिसंबर । शिवसेना जिला रतलाम प्रभारी मुकेश गांधी के नेतृत्व में जिला प्रतिनिधि मंडल ने आज जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन बांग्लादेश में हिंदू समाज पर निरंतर बढ़ते अत्याचारों के कड़े विरोध में सौंपा गया। प्रतिनिधि मंडल में शिवसेना जिला प्रमुख मुकेश जी गांधी, प्रचार मंत्री राजकुमार जाट, नगर उप प्रमुख संजय पेमल, नगर उप प्रमुख गौरव सोनी, शिवसेना नेता जगदीश चौहान, प्रताप सिंह जी चौहान, मोतीलाल जैन, राजेंद्र सिंह जी तथा राकेश जैन शामिल थे।
ज्ञापन में मांग की गई है कि केंद्र सरकार इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल कदम उठाए और हिंदू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करे। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता प्रदर्शित की।उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने दी।