जैन सोश्यल ग्रुप संगिनी रतलाम ग्रेटर के सौजन्य से एक दिवसीय योग प्रशिक्षण संपन्न

रतलाम । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जैन सोश्यल ग्रुप संगिनी रतलाम ग्रेटर के सौजन्य से न्यु रोड स्थित पावर योगा की संचालिका  डॉ. रक्षिता जी सांकला के सहयोग से महिला शक्ति डॉ. शैफाली शाह और डॉ. शीतल सर्राफ के मुख्य आतिथ्य में एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महिला शक्ति को विभिन्न शारीरिक व्याधियो को योग के माध्यम से दुरुस्त करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन ग्रुप की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रेखा लुणावत,  अध्यक्ष सारिका जैन द्वारा करते हुए मुख्य अतिथियों और योग प्रशिक्षण डाक्टर रक्षिता का बहुमान ग्रुप की सदस्य ज्योति, मनीषा कोठारी, मनीषा गंगवाल, लेखनी पोरवाल, दीप्ति, सारिका मेहता, नीता, श्वेता,स्वीटी, रानु संचेती, रमीला, वंदना द्वारा किया गया।