दिव्यांग को कृत्रिम पैर भेंट किया गया

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । महावीर ट्रस्ट बाल कल्याण एवं शोध संस्थान केंद्र (कीर्ति स्तंभ) इंदौर पर आज मानव सेवा के अंतर्गत दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोहर जी झांझरी, रीजन सचिव श्री संजय जी पापडीवाल, प्रबंधक ललित राठौर द्वारा एक दिव्यांग बंधु को क्रत्रिम पैर प्रदान किया गया।धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि महावीर ट्रस्ट वर्षों से निरंतर अपनी शैक्षणिक, पारमार्थिक, रचनात्मक, सामाजिक गतिविधियों को संचालित किए हुए हैं ।