सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के 115 वा स्थापना दिवस के उपलक्ष में आर सेटी मेला का आयोजन

रतलाम। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के 115 वा स्थापना दिवस के उपलक्ष में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सेंट्रल बैंक आफ इंडिया रतलाम के तत्वाधान में सेंट आर सेटी द्वारा आर सेटी मेला का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि सुश्री प्रगति असाती एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज, विशेष अतिथि श्री एन के सोनी डीडीएम नाबार्ड, श्री एम एल मीणा अग्रणी जिला प्रबंधक, श्री जे पी एस चौहान डीपीएम एनआरएलएम, श्री हिम्मतलाल गेलड़ा भूतपूर्व अग्रणी जिला प्रबंधक, श्री आर एस सेठिया भूतपूर्व डायरेक्टर आर सेटी उपस्थित हुए। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती एवं सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के संस्थापक सर सोराबजी पोचखानावाला के चित्र पर माल्या अर्पण कर शुभारंभ किया। संस्था के डायरेक्टर श्री दिलीप सेठिया ने सेंट्रल बैंक की स्थापना, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा आरसेटी मेला के विषय में जानकारी प्रस्तुत की ।
श्री मीणा ने शासन द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की, उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष 1000 प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाता है जिससे बेरोजगारी की समस्या से निजात मिलती है तथा ग्रामीण युवाओं को रोजगार स्थापित करने में संस्था द्वारा अतुलनीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
श्री एम के सोनी ने बताया कि प्रशिक्षनार्थियों को ट्रेनिंग देने के बाद उनके द्वारा उत्पादित माल के मार्केटिंग के लिए भी व्यवस्था की जाना चाहिए, उन्होंने बताया कि एन आर एल एम द्वारा जिला पंचायत में एक कक्ष ग्रामीण युवाओं द्वारा उत्पादित माल के विक्रय के लिए उपलब्ध कराया जाता है तथा वे माननीय कलेक्टर महोदय से संपर्क कर प्रशिक्षणार्थियों एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा उत्पादित माल के विक्री हेतु एक आउटलेट व्यवस्था करवाने के लिए चर्चा करेंगे।
सुश्री असाती ने बताया कि ग्रामीण बेरोजगारों को प्राप्त प्रशिक्षण का उपयोग अपने भावी जीवन में निरंतर सुधार करने, आत्मनिर्भर बनने, स्किल सुधारने, लिंग भेद भुलाकर आय में वृद्धि करने का प्रयास करना चाहिए। संस्था द्वारा इस संबंध में बहुत ही उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा ट्रेनिंग के दौरान मुफ्त खाना, पाठ्य एवं प्रैक्टिकल सामग्री, रहने की व्यवस्था ओर उसके बाद 2 वर्ष तक निरन्तर संपर्क एवं प्रयास कर युवाओं के जीवनस्तर के सुधार ओर स्वरोजगार को आगे बढ़ाने के लिए बैंक से ऋण की व्यवस्था करवाकर उनकी आय में वृद्धि में भी सहयोग प्रदान किया जाना एक सराहनीय कदम है।
श्री चौहान ने बताया कि प्रशिक्षण का कार्य ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग एवं मार्गदर्शन में प्रारंभ किया जाता है जो ग्रामीण युवाओं ओर स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को कई प्रकार के प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिससे ग्रामीण युवा लाभान्वित होकर रोजगार पा रहे हैं।
सफल प्रशिक्षणार्थियों ने भी अपनी सफलता की कहानी प्रस्तुत की । श्रीमती सुनीता चौहान ने महिला उत्पीड़न के सम्बन्ध में जानकारी दी ओर सबको शपथ दिलाई।
श्री दिलीप सेठिया डायरेक्टर आरसेटी ने आभार माना और धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सोनू राठौर, मोहित सिसोदिया, संदीप बारगिया, भविष्य सांखला तथा अनेक प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।