महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था द्वारा बचत प्रोत्साहन हेतु प्रथम बंपर ड्रॉ का आयोजन 20 सितंबर को

रतलाम। महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित, रतलाम द्वारा सदस्यों में बचत के प्रति जागरूकता एवं प्रोत्साहन बढ़ाने के उद्देश्य से प्रथम बंपर ड्रॉ का आयोजन किया जा रहा है। संस्था द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार प्रथम बंपर ड्रॉ का आयोजन रविवार, 20 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे संस्था के कार्यालय 140, ब्राह्मण बोर्डिंग, न्यू रोड, रतलाम पर किया जाएगा।
संस्था की ओर से बताया गया कि बचत की आदत को प्रोत्साहित करने और संस्था के सदस्यों को प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से संस्था की बैठक में इस बंपर ड्रॉ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर संस्था से जुड़े सदस्य एवं सकल ब्राह्मण समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे। संस्था ने सभी आमंत्रित सदस्यों एवं समाजजनों से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *