महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में अपील समिति की बैठक संपन्न

रतलाम 24 दिसम्बर । महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित नगर निगम अपील समिति की बैठक में नगर पालिक निगम के विरूद्ध 2 अपीलों के निराकरण हेतु अपीलकर्ता व निगम अभिभाषक से विचार-विमर्श किया गया।
आयोजित बैठक में महेन्द्र अजमेरा व रत्नसार लुनिया भवन निर्माण अनुज्ञा प्राप्त किये जाने हेतु वाद दायर किये जाने पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा प्रकरण का निराकरण नगर निगम अपील समिति से करवाये जाने के निर्देश दिये जाने पर अपील समिति में प्रकरण के संबंध में अपीलकर्ता द्वारा अपना पक्ष व निगम अभिभाषक का निगम का पक्ष प्रस्तुत किया गया।
बैठक में अपील समिति सदस्य परमानन्द योगी, श्रीमती धीरजकुवंर राठौर, श्रीमती कविता चौहान, कार्यपालन यंत्री महेश सिरोहिया, उपयंत्री दीक्षा निजामपुरकर, निगम अभिभाषक संतोष त्रिपाठी, प्रहलाद महावर, अपीलकर्ता अभिभाषक दिलीप कोठारी, निगम सचिव राजेन्द्र शर्मा व राजेन्द्र पुरोहित उपस्थित थे।