जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन की राष्ट्रीय कांफ्रेंस में रतलाम ग्रुप सम्मानित

रतलाम को मिले तीन राष्ट्रीय अवार्ड, बेस्ट मानव सेवा में प्रथम स्थान

रतलाम। जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन की 15वीं राष्ट्रीय कांफ्रेंस 19, 20 एवं 21 दिसंबर को नाकोड़ा पारसनाथ तीर्थ पर भव्य रूप से संपन्न हुई। इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन में देशभर के 75 से अधिक ग्रुप्स से लगभग 750 कपल्स ने सहभागिता की।
कांफ्रेंस के दौरान फेडरेशन द्वारा प्रत्येक दो वर्ष में किए गए मानव सेवा, शिक्षा, चिकित्सा एवं धार्मिक गतिविधियों के आधार पर ग्रुप्स का मूल्यांकन कर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्रदान किया गया। इसी क्रम में रतलाम जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप को उत्कृष्ट मानव सेवा कार्यों के लिए “बेस्ट मानव सेवा अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रतलाम ग्रुप के अध्यक्ष अनिल सुमन बोहरा को प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त नाकोड़ा पारसनाथ जी की भव्य रथ यात्रा में श्रेष्ठ मालवी परिवेश के लिए रतलाम ग्रुप के चार कपल—अनिल-सुमन बोहरा, विपिन-शीतल पुंगलिया, मुकेश-मधु जैन एवं गणतंत्र-सपना मेहता—को विशेष अवार्ड प्रदान किया गया। वहीं बेस्ट रथ यात्रा परफॉर्मेंस का अवार्ड भी रतलाम ग्रुप को प्राप्त हुआ। इस प्रकार रतलाम ग्रुप ने कुल तीन राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
फेडरेशन द्वारा आयोजित भव्य रथ यात्रा में 56 प्रकार की पारंपरिक वेशभूषा एवं 56 प्रकार के भोग के साथ ग्रुप परिवार की महिलाएं सहभागी रहीं। रथ यात्रा का संचालन राष्ट्रीय पदाधिकारी संतोष मामा (इंदौर) के साथ रतलाम से जयवंत कोठारी, राजेश रांका एवं नरेंद्र गांग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष विजय मेहता की गरिमामयी उपस्थिति रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय-श्वेता छाजेड़, राष्ट्रीय महासचिव अनिल-पुष्पा नाहर, संरक्षक मनोहर लोढ़ा, मनीष सुराणा, शिखरचंद बाफना एवं दिलीप भंडारी सहित अनेक राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ग्रुप्स को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
रतलाम ग्रुप से 45 कपल्स एवं बच्चों ने नाकोड़ा पारसनाथ पहुंचकर कांफ्रेंस में सहभागिता की। ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण लोढ़ा, सजीव कोठारी ,रीजन चेयरमैन मनीष जैन, सचिव नीलेश पोरवाल सहित सुनील चपलोद, अरुण चोपड़ा, शेखर कटारिया, राकेश मेहता, सुभाष मुणत, अनिल तलेरा, विनोद मेहता, विनोद कोचर एवं महेंद्र काठेड सहित सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।राष्ट्रीय कांफ्रेंस की जानकारी राष्ट्रीय स्पोर्ट्स चेयरमैन राजेश रांका ने दी।