स्मार्ट मीटर तथा काटजू नगर से जल प्रदाय को जोडऩे वाली योजना का लाभ कॉलोनी वासियों को नहीं मिल रहा

राजस्व कॉलोनी के साथ भेदभाव करने का आरोप

स्मार्ट मीटर तथा काटजू नगर से जल प्रदाय को जोडऩे वाली योजना का भी कॉलोनी वासियों को लाभ नहीं मिल पा रहा हैराजस्व कॉलोनी के साथ भेदभाव करने का आरोप
रतलाम । शहर के मध्य बीचो-बीच स्थित राजस्व कर्मचारी गृह निर्माण समिति कॉलोनी में निगम प्रशासन भेदभाव कर रहा है पूरे शहर में ड्रेनेज अंडरग्राउंड व्यवस्था का कार्य पूर्णता की ओर है लेकिन कतिपय तत्वों के दबाव में कॉलोनी वासियों को इस सुविधा से वंचित किया जा रहा है वहीं शासन की अन्य सुविधाएं स्मार्ट मीटर तथा काटजू नगर से जल प्रदाय को जोडऩे वाली योजना का भी कॉलोनी वासियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है जो विचारणीय है कि निगम प्रशासन ऐसा क्यों कर रहा है जब पूरे शहर में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं तब कॉलोनी में क्यों नहीं लगा रहे हैं थोड़े दिन लगाए भी थे लेकिन फिर काम रोक दिया गया इससे कॉलोनी वासियों में तीव्र आक्रोश है। समिति अध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित श्री नरेंद्र सिंह राठौड़, श्री प्रहलाद सिंह राठौड़, राम कुमार राठौड़, श्री बीएस परिहार, आरसी गहलोत, सूबेदार सिंह, राजेंद्र शर्मा, अशोक पंड्या, केशव पारीख, सुनील जैन, अंशुमन जोशी, मनोहर लाल परमार, हितेन्द्र परमार, ओम प्रकाश माहेश्वरी, नरेंद्र माहेश्वरी, गगन पाठक, सरोज सोनी, मंजू सोनी, शांतिलाल जैन, शांतिलाल शर्मा, विनोद दुबे, नीता भोजवानी, मनीष जैन आदि ने कहां की निगम प्रशासन उक्त सुविधा मुहैया करवाएं अन्यथा तीव्र आंदोलन किया जावेगा।