वॉइस ऑफ jsg में रतलाम ग्रेटर टीम ने ऐतिहासिक जीत प्राप्त की

रतलाम। वॉइस ऑफ jsg में रतलाम ग्रेटर टीम ने ऐतिहासिक जीत प्राप्त की । अपने सुरों का बिखेरा जादू । ग्रेटर का जलवा कायम टीम को दोनों आयुवर्ग में प्रथम स्थान कल खाचरौद में jsg मध्यप्रदेश रीजन द्वारा आयोजित वॉइस ऑफ jsg प्रतियोगिता आयोजित की गई । जिसे जीतने के लिए रीजन के सभी ज़ोन द्वारा चयनित गायकों के बीच एक कड़ी प्रतियोगिता हुई । प्रतियोगिता दो आयुवर्ग में थी । 25 वर्ष से कम में कु ईशवी अभयजी लुणावत और 25 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में श्री निलेशजी गोधा और श्री धर्मेशजी कोठारी ग्रुप का और रतलाम ज़ोन का प्रतिनिधित्व कर रहे थे ।
तीन दौर की कड़ी प्रतियोगिता के बाद अपनी सुरीली प्रस्तुति और निर्णायकों के एकमत निर्णय से 25 वर्ष से कम में ईशवी लुणावत और 25 वर्ष से अधिक में निलेशजी गोधा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । धर्मेशजी कोठारी सेकंड रनर अप रहे ।
प्रतियोगिता समाप्ति पर रीजन के अध्यक्ष राहुलजी चपड़ौद और अन्य पदाधिकारियों ने विजेताओं को ट्राफीयाँ प्रदान की ।
अब टीम मध्यप्रदेश रीजन से फेडरेशन कप के लिए प्रतियोगिता में जायेगी ।
रीजन के उपाध्यक्ष श्री ललित जी कांठेड़, कोषाध्यक्ष श्री अमितजी कोठारी, जोन कोऑर्डिनेटर श्री निर्मलजी मेहता,पूर्व अध्यक्ष श्री संजयजी खमेसरा ,ग्रुप अध्यक्ष श्री सन्दीपजी रचनाजी चौरड़िया, ग्रुप सचिव श्री यशवंत बबिताजी पावेचा, श्री प्रमोदजी सरिताजी धींग ,श्रीमती मधुजी गोधा श्रीमती ऋतु कोठारी, श्रीमती नीता लुणावत पूरे समय उपस्थित रहकर अपनी तालियों से टीम का उत्साहवर्धन करते रहे । आप सभी ने टीम को बधाई देते हुए फेडरेशन कप के लिए भी शुभकामनाएं प्रदान की ।