- छात्रावास की घोषणा समाज के वंचित वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है -डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय
- यह निर्णय दिव्यांग बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगा – राजकुमार हरण

जावरा (अभय सुराणा) । अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन, जिला दिव्यांग छात्रावास पिपलोदा एवं सुजापुर छात्रावास के पदाधिकारियों द्वारा जावरा विधायक माननीय डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय का उनके निवास पर जाकर शॉल, साफा एवं मालाओं से सम्मान किया गया।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न हुए कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के विशेष प्रयासों से रतलाम जिले के पिपलोदा में दिव्यांग बालिका छात्रावास तथा सुजापुर में बालिका छात्रावास खोलने की घोषणा की थी। यह निर्णय दिव्यांग बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं आत्मसम्मान की दिशा में एक सराहनीय और ऐतिहासिक कदम है।
इसी जनहितकारी घोषणा एवं दिव्यांग समाज के प्रति संवेदनशील सोच के लिए तीनों संस्थाओं के पदाधिकारियों ने विधायक डॉ. पाण्डेय का सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने सभी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि वे दिव्यांगजनों के हित में सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।
ज्ञात रहे दिव्यांग छात्रावास से पाण्डेय जी एक लंबे समय से जुड़े हुए हे तथा व्यक्तिगत रूप से संस्था को हमेशा सहयोग देते रहते हैं साथ ही उनके पुत्र प्रांजल पाण्डेय भी भावनात्मक रूप से वहां पर जुड़े हुए हैं। अक्सर वहां पर उनका आना-जाना रहता है मन में हमेशा सहयोग करने की भावना रहती है और दूसरों को भी इस हेतु मोटिवेट करते हैं।
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की ओर से प्रदेश मंत्री शेखर नाहर, संभागीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सुराणा, जिला अध्यक्ष राजकुमार हरण, जिला मंत्री आशीष सकलेचा, उपाध्यक्ष कनकमल चोरड़िया, मीडिया प्रभारी प्रतीक लोढ़ा, कोषाध्यक्ष अनिल श्रीश्रीमाल, अंकित हरण, पंकज राठौर, पिपलोदा अध्यक्ष एजाजुद्दीन शेख, दीपक श्रीश्रीमाल एवं मेहलम बोहरा ने सम्मान किया।
वहीं छात्रावास की ओर से प्रदीप सिंह बैस (BRCC पिपलोदा), छात्रावास वार्डन अंबाराम बोस, रामदयाल आँजना (BAC), श्रीमती निर्मला पाण्डे (वार्डन, बालिका छात्रावास सुजापुर), कन्हैयालाल बोस, अजयपाल सिंह भाटी, हिमानी डडिग, खुशी परिहार (स्पेशल एजुकेटर) एवं आशीष पाण्डेय (सुजापुर) ने सम्मान किया।
इस अवसर पर दोनों संस्थाओं के पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।