

रतलाम। कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम यूथ द्वारा सेवा की एक पहल की गई। ग्रुप की ओर से ग्राम बड़ोदिया स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय के 122 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। ठिठुरन भरी ठंड में गरम कपड़े पाकर स्कूली बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे इस पुनीत सेवा कार्य का लाभ ग्रुप सदस्य गर्वित गोखरू ने लिया
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक नवकार महामंत्र के साथ किया गया। स्वागत उद्बोधन देते हुए ग्रुप अध्यक्ष राहुल छाजेड़ ने कहा कि, हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कड़ाके की ठंड बच्चों की पढ़ाई में बाधा न बने। बच्चे स्वस्थ रहकर मन लगाकर पढ़ें और भविष्य में अपने परिवार व शहर का नाम रोशन करें और आगे भी स्कूल की जरूरतों के लिए सहयोग करने का आश्वासन दिया।
स्कूल की प्राचार्य प्रतिभा जी मोरड़िया एवं शिक्षक गणों ने ग्रुप की इस मानवीय पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए यह सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस सेवा कार्य के दौरान पूर्व अध्यक्ष विनीत पीपाड़ा , वैभव रांका, सचिव अभय लोढ़ा, सौरभ मूणत, वीरेंद्र कटारिया, यतेन्द्र मेहता, अर्पित बोथरा, अरिहंत बोराणा एवं पारस मेहता सहित ग्रुप के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।