
जावरा (निप्र)। देहरादून के लेखक गांव में आयोजित सर्व भाषा संस्कृति समन्वय समिति के अखिल भारतीय तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव में साहित्य के क्षेत्र में किए गए अपने अवदान को रेखांकित करते हुवे संस्था के ग्लोबल प्रेसिडेंट प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव और उत्तराखंड के पूर्व यशस्वी मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक जी के करकमलों से डॉ शिवमंगल सिंह सुमन सृजन सम्मान जावरा के लोकप्रिय साहित्यकार डॉ प्रकाश उपाध्याय को प्राप्त हुआ ।
उक्त भव्य आयोजन में देश के विभिन्न प्रांतों से सुविख्यात साहित्य हस्तियों ने भी भाग लेकर आयोजन की भव्यता में अभिवृद्धि की ।
डॉ प्रकाश उपाध्याय की उक्त उपलब्धि पर IMA के सभी चिकित्सक साथी ,साहित्य परिषद के सभी साहित्य अनुरागी एवं मित्र मंडल सहित समस्त स्नेहीजन ने बधाई दी ।