

रतलाम 30 दिसंबर । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कराये जा रहे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) को लेकर भाजपा कार्यालय मे रतलाम ग्रामीण और शहर विधानसभा क्षेत्र की बैठक हुई| भाजपा के संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने कार्यकर्ताओं से एसआईआर कार्य को लेकर जागरूक रहने का आव्हान किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। एसआईआर जिला टोली संयोजक नितिन लोढ़ा, विधानसभा संयोजक जयवंत कोठारी, बाबूलाल कर्णधार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक मे एसआईआर के तहत अब तक हुये कार्य की समीक्षा की गई। भाजपा मंडलों मे मतदाता सूची प्रकाशन के बाद दावे-आपत्ति एवं छुटे हुए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए कार्यकर्ताओं से लगातार सक्रिय रहने को कहा गया। बैठक मे दोनों विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री आदि उपस्थित रहे।