सही कर्म और सही धर्म ही जीवन है, सत्य से बड़ा कोई धर्म नहीं, समाज से देश बनता है- श्री श्री जीव मित्र जी मुंबई

उज्जैन। सही कर्म और सही धर्म ही जीवन है, सत्य से बड़ा कोई धर्म नहीं, समाज से देश बनता है। आत्म-कल्याण, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित, तीनों का मूल आधार हमारे दैनिक कर्म हैं। जब कर्म सही होते हैं, तो विचार पवित्र होते हैं और समाज स्वतः उन्नति की ओर अग्रसर होता है।
यह बात बीमा हॉस्पिटल परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा एवं सामाजिक सद्भाव सम्मेलन में मुंबई से पधारे श्री श्री जीव मित्र ने कही। कथा में महंत विशाल दास जी महाराज ने कहा राजधर्म और देश धर्म दोनों एक है, सनातन धर्म में राष्ट्र प्रथम है। राम काज करने के लिए आपको जाति, ईर्ष्या को त्यागना पड़ेगा। सबरी की तरह सबको गले लगाना पड़ेगा। स्वर्णिम भारत मंच के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि बीमा हॉस्पिटल परिसर गाड़ी अड्डा चौराहा आगर रोड पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में छठे दिवस की कथा में व्यासपीठ से मालवा माटी के युवा संत पंडित अर्जुन गौतम ने रूक्मणी विवाह की कथा सुनाई। भगवान श्रीकृष्ण की बारात निकाली गई धूमधाम से भक्तों ने विवाहोत्सव मनाया। कथा में पूर्व मंत्री पारस जैन, समाजसेवी अनिल सिंह चंदेल, पार्षद रामेश्वर दुबे, पार्षद प्रकाश शर्मा, पार्षद विजय सिंह कुशवाह, पार्षद छोटेलाल मंडलोई, चिंतामन मंदिर पुजारी जय शर्मा, कमलेश शर्मा, एडवोकेट हरदयाल सिंह ठाकुर, संजू सिंह, भाजपा नगर महामंत्री आनंद सिंह खींची, नगर महामंत्री भाजपा जगदीश पांचाल, सुबेदार कमल सोनी, अनिल कुमार तोमर, शैलेन्द्र सिंह डोडिया, शेष नारायण श्रीवास्तव, पिरुलाल, रवि सिंह चौहान सरपंच, मनोज शर्मा इंदौर, सुनील अवस्थी टिगरिया, राहुल ठक्कर अलवासा, धर्मेंद्र सिंह पंवार, बजरंग पालिया, चेतन बना दावतखेडी, विजय बना गावडी, भारत पोरवाल कांग्रेस नेता, सचिन सक्सेना देवेंद्र श्रीवास्तव गायत्री परिवार, केशर सिंह पटेल, महेश कुमावत मुख्य कार्यालय अधीक्षक रेलवे, संगीता दोराया महिला मंडल अध्यक्ष, माया कुमावत पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष, प्रीति कुमावत महिला मंडल सचिव ने आरती की।
आज होगा कृष्ण सुदामा प्रसंग के साथ समापन …नगर भोज के होगा
आज कृष्ण सुदामा प्रसंग के साथ 7 दिवसीय कथा की पूर्णाहुति होगी। तत्पश्चात शाम 6 बजे से नगर भोज प्रारंभ होगा। साथ ही 31 दिसंबर को संस्कृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। शंख ध्वनि के साथ नववर्ष का स्वागत किया जाएगा।
सही कर्म से राष्ट्र को सशक्त बनाए- श्री श्री मित्र जीव जी
श्री श्री मित्र जीव जी राष्ट्र निर्माण के पथ पर एक प्रेरणास्रोत के रूप में निरंतर कार्यरत हैं। उनका दृढ़ विश्वास है कि समाज और राष्ट्र का सशक्त निर्माण तभी संभव है जब प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन के हर कर्म को धर्म, सत्य और सही आचरण से जोड़े। इसी भाव के साथ उन्होंने अब तक भारतभर में 300 से अधिक प्रभावशाली सत्रों का संचालन किया है, जिनमें कॉरपोरेट जगत, पुलिस बल, भारतीय सेना, मंदिरों एवं महाविद्यालयों जैसे विविध क्षेत्र सम्मिलित हैं। श्री श्री मित्र जीव जी अपने कार्य के माध्यम से मैत्री भाव का संदेश जन-जन तक पहुँचा रहे हैं। ऐसा भाव जो मनुष्य को मनुष्य से, समाज को समाज से और व्यक्ति को राष्ट्र से जोड़ता है। श्री श्री मित्र जीव जी, मैत्रेय दादा श्रीजी प्रसिद्ध परिवर्तन-प्रणेता एवं मैत्रीबोध परिवार के संस्थापक के प्रत्यक्ष शिष्य हैं। उनके द्वारा प्राप्त आध्यात्मिक दृष्टि को वे व्यवहारिक जीवन में उतारकर आज के युग की चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करते हैं। अपने प्रभावशाली आध्यात्मिक राष्ट्रीय कार्य से श्री श्री मित्र जीव जी एक ऐसे भारत के निर्माण में योगदान दे रहे हैं, जहाँ चेतना जागृत हो, मूल्य सुदृढ़ हों और प्रत्येक नागरिक अपने सही कर्म से राष्ट्र को सशक्त बनाए।
स्वर्णिम भारत मंच के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि समाज को जोड़ने और जातिगत नफरतों को मिटाने के लिए स्वर्णिम भारत मंच द्वारा एक अनूठा प्रयास करते हुए पहली बार राष्ट्र ध्वज तले श्रीमद् भागवत कथा एवं सामाजिक सद्भाव सम्मेलन का आयोजन भगवान श्री चिंतामन गणेश की मुख्य यजमानी में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बीमा हॉस्पिटल परिसर गाड़ी अड्डा चौराहा आगर रोड पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। विघटित समाज को जोड़ कर एक दूसरे के मन में पनप रही जातिगत ईर्ष्या को मिटाने और प्रेम सौहार्द सामाजिक सद्भाव स्थापित करने तथा देश वासियों के मन में जाति धर्म की ऊंच नीच खत्म कर राष्ट्र भावना की अलख जगाने के उद्देश्य से स्वर्णिम भारत मंच द्वारा श्रीमद् भागवत कथा एवं सामाजिक सद्भाव सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। श्री गौतम के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे शाम 5 बजे तक धर्म की गंगा बह रही है जिसकी पूर्णाहुति आज होगी। तत्पश्चात नगर भोज का आयोजन होगा जिसमें समस्त नगरवासी आमंत्रित हैं।