इंदौर जैन समाज के लिए गौरवशाली वर्ष 2025

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । इंदौर जैन समाज के लिए वर्ष 2025 बहुत ही अविस्मरणीय रहा । जैन समाज के कर्णविर भामाशाह श्री मनीष जी सपना जी गोधा गोधा परिवार एवम समस्त गोधा स्टेट*परिवार कि पुण्य शाली भावनाओं एवम गुरु भक्ति समर्पण की वजह से *इन्दोर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोरवान्वित हुआ है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आपने श्रंमण संस्कृति के महामहिम आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी संसघ के अविस्मरणीय पट्टाचार्य महोत्सव* को इतनी उचाईयों तक पहुँचाने में स्वार्जित धन, मन, तन का भक्ति भाव से समपर्ण कर एक स्वर्णिम इतिहास* रच दिया । इतने बड़े महामहोत्सव को सिर्फ एक ही सपना मनीष गोधा परिवार द्वारा सम्पन्न कराने का जो आपने इतिहास रचा है वह युगों युगों तक याद रहेगा ।
आज देश में 2025 के इस कार्यक्रम को इस साल का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन घोषित किया गया। दद्दू ने कहां *कि कभी इंदौर में एक साथ श्रंमण संस्कृति इतने साधु-संतों आर्यिका माताजीओ के एक साथ एक ही स्थान पर जीवन मे दर्शन मिलना यह सोभाग्य गोधा परिवार के पुण्य की वजह से सब के लिए यह सोभाग्य प्राप्त हुआ। आप के इस पुनीत कार्य की इंदौर जैन समाज के वरिष्ठ जन अनुमोदना करते हैं। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन आजाद जी जैन अमित कासलीवाल नरेंद्र वेद सुशील पांड्या प्रदीप बड़जात्या मंयक जैन एवं श्रीमती पुष्पा कासलीवाल श्रीमती रेखा जैन श्रीमती मुक्ता जैन आदि ने आपको विशेष तौर से बधाई शुभकामनाएं आपके पुण्य को नमन अनुमोदना ।