इंदौर से बनेडियाजी तक पद यात्रा रवाना

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । वर्ष 2025 को अलविदा एवं वर्ष 2026 के आगमन का तीन लोक के नाथ के दर्शन-पूजन-अर्चना के साथ नये वर्ष का आगाज करने का भाव लिए 46 वर्षो से निरंतर चली आ रही परम्परा को कायम रखते हुवे आज प्रातः इंदौर से बनेडियाजी तीर्थ क्षेत्र तक श्री दिनेशजी बड़जात्या, सुरेशजी काला तथा मनीष काला के नेतृत्व में सैकड़ो पदयात्री रवाना हुवे। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इन पदयात्रियों को गांधीनगर से बनेडिया ट्रस्ट अध्यक्ष अनिलजी गंगवाल, वीरेन्द्र बड़जात्या, ललित छाबड़ा, निखिल छाबड़ा आदि ने पदयात्रियों का हौसला अफजाई करते हुवे सम्मान किया तथा पचरंगी झंडी दिखाकर रवाना किया।