डॉ कृपाल सिंह राठौर अस्थि रोग विशेषज्ञ सेवा निवृत

रतलाम । वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ कृपाल सिंह राठौर जिला चिकित्सालय रतलाम से अपनी अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत हुए। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ एम एस सागर, सीएमएचओ डॉ संध्या बेलसरे सहित विभिन्न चिकित्सा अधिकारियों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा नर्सिंग ऑफिसर द्वारा उन्हें सेवानिवृत्ति के अवसर पर शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में उन्हें पी पी ओ जारी करते हुए शाल, श्रीफल, साफा, अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ भरत निनामा ने किया तथा अंत में आभार श्री दुष्यंत पुरोहित ने माना। इस अवसर पर विभिन्न चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे।