सहायक लेखाधिकारी जगदीश पांचाल व कन्हैयालाल पोरवाल हुए सेवा निवृत्त

रतलाम । नगर निगम के सहायक लेखाधिकारी जगदीश पांचाल, सचिव कार्यालय के भृत्य कन्हैयालाल पोरवाल व सफाई संरक्षक श्रीमती सविताबाई पति नारायण की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित फायर स्टेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाव-भीनी विदाई दी गई।
महापौर प्रहलाद पटेल ने अपने उद्बोधन में सहायक लेखाधिकारी जगदीश पांचाल, सचिव कार्यालय के भृत्य कन्हैयालाल पोरवाल व सफाई संरक्षक श्रीमती सविताबाई पति नारायण द्वारा अपने सेवाकाल में किये गये कार्यो प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सहायक लेखाधिकारी जगदीश पांचाल, सचिव कार्यालय के भृत्य कन्हैयालाल पोरवाल को साफा बांधकर व शाल-श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया तथा सफाई संरक्षक श्रीमती सविताबाई पति नारायण का शाल-श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल, पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि शेरू पठान, उपायुक्त करूणेश दण्डोतिया व निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहायक लेखाधिकारी जगदीश पांचाल, सचिव कार्यालय के भृत्य कन्हैयालाल पोरवाल व सफाई संरक्षक श्रीमती सविताबाई पति नारायण का पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन श्री गोपाल झालीवाल व आभार राजेन्द्र पुरोहित ने माना।