
जावरा (अभय सुराणा) । स्वर्गीय श्री महेंद्र जी रूणवाल (भईजी) की चतुर्थ पुण्य स्मृति के अवसर पर श्रीमती मीना रूणवाल परिवार के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा बुधवार को जावरा में स्मृति सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 11:00 बजे शासकीय चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय में उपचाररत मरीजों के साथ रह रहे अटेंडरों को भोजन वितरण किया गया। इसके पश्चात अन्य क्षेत्र, जावरा में जरूरतमंदों को मिष्ठान युक्त भोजन करवाया गया। भोजन प्रसादी हेतु उपस्थित सभी लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन परोसा गया।
राजकुमार हरण ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि “इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में परोपकार की भावना को सुदृढ़ करते हैं तथा जरूरतमंदों को वास्तविक सहायता प्रदान करते हैं।” रुणवाल परिवार द्वारा महेंद्र जी की पुण्य स्मृति में आयोजित इस सेवा कार्य के लिए सभी ने आभार व्यक्त किया।
सेवा के अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
श्रीमती मीना रूणवाल, शेखर नाहर, सुरेंद्र सुराणा कंवरसा, राजकुमार हरण, कनकमल चौरडिया, अमित चतर, आशीष सकलेचा, राजमल धड़ीवाल, सुरेश धड़ीवाल, अनिल धड़ीवाल, आतुष धड़ीवाल, शांतिलाल डांगी, प्रबंधक सुभाष जैन, व्यवस्थापक अशोक पोरवाल सहित अशोक बोर्दिया, अंबाशंकर शिकारी, अभय श्रीवास्तव एवं अनेक समाजजन ने सहभागिता निभाई।