बाल चिकित्सालय में फल, बिस्किट और नेबुलाइजर मास्क वितरित कर बिखेरी मुस्कान

रतलाम। जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम यूथ द्वारा नए साल 2026 का स्वागत बेहद अनूठे और सेवाभावी तरीके से किया गया। सेवा के संकल्प के साथ ग्रुप के सदस्यों ने नववर्ष की पहली सुबह जिला बाल चिकित्सालय पहुँचकर वहाँ उपचाराधीन बच्चों के बीच खुशियाँ बांटीं।
अस्पताल की आवश्यकताओं को देखते हुए ग्रुप द्वारा 100 नेबुलाइजर मास्क बाल चिकित्सालय के वरिष्ठ डॉक्टर र.सी.डामोर सर वरिष्ठ नर्स श्रीमती रानी नेल्सन, डॉ दिव्या, डॉ मेघा जी को भेंट किए गए, ताकि बच्चों के उपचार में सुगमता हो सके तथा भर्ती बच्चों को ताजे फल और बिस्किट के पैकेट वितरित किए गए। ग्रुप के सदस्यों ने बच्चों और उनके परिजनों से भेंट कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस अवसर पर ग्रुप के पदाधिकारियों ने बताया कि नए साल के जश्न को केवल स्वयं तक सीमित न रखकर समाज के उन वर्गों के साथ साझा करना, जिन्हें संबल की आवश्यकता है, ग्रुप का मुख्य उद्देश्य है। बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान ने नववर्ष के उत्साह को दोगुना कर दिया है।
ग्रुप के अध्य्क्ष राहुल छाजेड़ ने बताया कि जैन सोशल ग्रुप रतलाम यूथ भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा प्रकल्पों को निरंतर जारी रखेगा। और समस्त शहरवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं
इस दौरान ग्रुप संस्थापक अध्यक्ष प्रितेश गादिया पूर्व अध्यक्ष सौरभ छाजेड़ ,सौरभ नाहर, विनीत पीपाड़ा,सचिव अभय लोढ़ा, सौरभ मूणत,अभिषेक राका, नवदीप मूणत,अर्पित बोथरा, विकास काकड़ीवाल, डॉ रौनक जैन,अर्पित पाटनी, रितेश छाजेड़, तुषार संघवी,मनीष संघवी,रत्नेश मोदी,प्रतीक कटारिया, आदि अनेक सदस्य और चिकित्सालय का स्टाफ उपस्थित रहा।