लोग वर्ष के अंत मे पार्टी करते है लेकिन इसे सद्कार्यों से मनाते हुए नए साल का स्वागत करना चाहिए

जावरा (अभय सुराणा) । वर्ष के अंत मे हर व्यक्ति पार्टी करते हुए नए साल के स्वागत को आतुर रहता है परंतु इन सबसे हटकर भी एक कार्य है जिससे मन को सुकून मिलता है और वो है जीवदया का इसी भावना को दृष्टिगत रखते हुए सेन्ट्रल ने जीव आहार के माध्यम से गोशाला में जीवो को आहार करवाते हुए वर्ष के अंतिम दिवस पर गोसेवा की ओर आने वाले वर्ष जो दहलीज पर खड़ा है वह सबके लिए कल्याणकारी हो ऐसी कामना गोमाता से की गई उक्त विचार सेन्ट्रल अध्य्क्ष संजय सुराणा ने व्यक्त किए। दिसम्बर माह की जीव आहार योजना के लाभार्थि स्वर्गीय शांतिलालजी ओरा की स्मृति में राजेश ओरा परिवार द्वारा गोसेवा का लाभ लिया गया। इस अवसर पर लाभार्थी परिवार का बहुमान ललित जैन ने किया ।
इस अवसर पर जेएसजी इंटरनेशनल फेडरेशन डायरेक्टर अनिल धारीवाल का बहुमान भी किया गया इस अवसर पर विनोद ओस्तवाल,सुरेंद्र कोलन,सौरभ मेहता,अतुल ललवानी,आतुष धारीवाल,अतुल सुराणा,आदर्श दख,प्रतीक डूंगरवाल,श्रीमतीं मनीषा ओरा ,श्रीमतीं रुपाली चत्तर, आदि सदस्य उपस्थित थे संचालन अमित चत्तर ने किया। उक्त जानकारी जीव आहार सयोजक रोहित चोरडिया ने प्रदान की ।