शिवसेना जिला अध्यक्ष बने पर मुकेश गांधी का सम्मान किया गया

रतलाम। नगर की अग्रणी सामाजिक एवीएन सांस्कृतिक संगठन श्री जैन मालवा संस्कार संघ के तत्वधान में आराधना भवन सेवा समिति के संरक्षक श्री मुकेश जी गांधी को शिवसेना जिला प्रमुख बने जाने पर आत्मीय अभिनंदन एव स्वागत सम्मान समारोह अयोजित किया गया कार्यक्रम शुद्ध दही भंडार घास बाजार के नवीनतम सम्मेलन हॉल पर अयोजित किया गया।
समारोह में आराधना भवन के अध्यक्ष श्री हिम्मत गेलडा, आराधना भवन ट्रस्ट के पूर्व उपाध्यक्ष पप्पू जी मुंबई वाला, राजेश सियाल समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जी घी वाला,सचिव संजय पारक, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कटारिया, प्रदीप जी श्रीमाल, शिवलाल बम्बोरी,उपध्याक्ष अमित कोठारी, हेमन्त कोठारी, विजय मेहता राज लूणिया जय नाहर सुनील गांधी विनीत गांधी, गोपाल श्रीमाल, कमल मूणत, मनोज चंद्रावत, गोपाल श्रीमाल, संजय मूणत, राजेश बरमेचा साहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एव सदस्य उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम में श्रीमान हिम्मत जी के गेलडा पप्पू जी मुंबई वाले संजय पार्ख ने अपने उद्बोधन में समाज के प्रति मुकेश गांधी के कार्यों की प्रशंसा की और साथ ही शिवसेना राष्ट्रीय कार्यकारिणी एव प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया।
सभी अतिथियों ने शाल श्रीफल एव स्मृति चिन्ह बैठक में मुकेश जी गांधी का सम्मान किया और उन्हें शिवसेना जिला अध्यक्ष के रूप में सफल एव जन हितैषी कार्यक्रम के लिए शुभकमनाएं दी कार्यक्रम के दौरन संगठन के सामाजिक एव सांस्कृतिक उपदेशों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया गया कार्यक्रम का संचालन सचिव संजय पारख ने किया और आभार अध्यक्ष नरेंद्र जी की वाला ने व्यक्त किया।