रावटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुष्ठ स्व रक्षा शिविर आयोजित

रतलाम । राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के रावटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को कुष्ठ स्व रक्षा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉक्टर जी.आर. गौर, डॉ. साधना कुशवाह तथा सहयोगी स्टाफ श्री शरद शुक्ला, सुश्री प्रियंका हेराल्ड, श्री सी.एस. झाला द्वारा विकृति से बचाव के तरीके बताए गए। जल तेल उपचार एवं नियमित एक्सरसाइज से विकृति से बचाव के तरीके बताएं। शिविर में आए व्यक्तियों को एमसीआर फुटवियर, सेल्फ केयर किट, जल तेल उपचार के लिए टब तथा पाटले वितरित किए गए। शिविर का संचालन बीसीएम श्री विनोद गहलोत ने किया। आभार श्री सीएस झाला ने माना।इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Play sound