करोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीन को प्रशासन ने अतिक्रमण से मुक्त कराया

टप्पा धुँधड़का में करोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीन को प्रशासन ने अतिक्रमण से मुक्त कराया
मन्दसौर | धुँधड़का अंतर्गत शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 1613 रकबा 0.627 हेक्टेयर भूमि पर रामलाल, राधेश्याम, कारूलाल पिता बगदीराम गायरी निवासी धुंधडका द्वारा कब्जा कर रखा था। इनके द्वारा ईट भट्टा लगाकर चरागाह की भूमि पर अतिक्रमण किया गया था। जिसकी विधिवत बेदखली की कार्यवाही टप्पा धुँधड़का के नायब तहसीलदार श्री सुनील डावर द्वारा की गई। उक्त जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करके शासकीय भूमि घोषित कर दिया गया है। इस जमीन से शासन को करोड़ों रुपए का फायदा होगा।

Play sound