भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम को 200 से अधिक नेत्रदान के संकल्प पत्र प्रदान किये

रतलाम। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य एवं त्रकधा म्यूजिकल फाउंडेशन के गुलाब चक्कर मे धन्यवाद प्रशासन कार्यक्रम के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन प्रीतेश गादिया वाइस चेयरमैन सुशील मुनत संचालक हेमंत मुनत संस्था के देवेंद्र सिंह भदोरिया एवं देवसर द्वारा 200 से अधिक नेत्र दानियों के संकल्प पत्र भरवा कर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी को प्रदान किये। इस अवसर पर रेडक्रॉस के चेयरमैन प्रितेश गादिया ने कहा कि जो अनुकरणीय अनुमोदनिया कार्य दोनों ही समाजसेवियों द्वारा किए गए उसके प्रति संस्था अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की आपसे अपेक्षा रखेगी। यह विशेष कार्य करके अपने संस्था का गौरव बढ़ाया एवं कई लोगों के जीवन में दिव्या ज्योति का कार्य किया इस अवसर पर संस्था के भदोरिया द्वारा आभार प्रकट किया गया कार्यक्रम में विशेष रूप से समाजसेवी गोविंद काकानी जन अभियान परिषद के रत्नेश विजयवर्गीय शैलेंद्र सोलंकी राकेश शर्मा आदि उपस्थित थे ।