नए वर्ष के स्वागत के लिए तारक मेहता थीम पर जैन सोशल ग्रुप मैत्री की रंगारंग पार्टी, किरदारों में नजर आए सदस्य

रतलाम। जैन सोशल ग्रुप मैत्री द्वारा 31 दिसम्बर 2025 को तारक मेहता का उल्टा चश्मा थीम पर भव्य एवं मनोरंजक पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मैत्री परिवार के सदस्य लोकप्रिय टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के विभिन्न किरदारों के रूप में सजे-धजे नजर आए। पूरे आयोजन में मस्ती, मनोरंजन और धमाल का माहौल बना .samajsevi Amit kothari ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी, जिससे उपस्थित सभी लोग झूम उठे। बच्चों के लिए विशेष रूप से केबीसी गेम का आयोजन किया गया, जिसमें तारक मेहता शो से जुड़े सवाल पूछे गए। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ खेल में भाग लिया। कार्यक्रम में सखाराम और सोढ़ी का शेर सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र रहा, जहां सभी ने यादगार तस्वीरें खिंचवाईं।
प्रतियोगिताओं में बेस्ट ड्रेसअप मेल का पुरस्कार तरुण डांगी,शुभम छाजेड, सुमित पुंगलिया को प्रदान किया गया। वहीं बेस्ट ड्रेसअप फीमेल का खिताब दीप्ति मेहता,रीना गांधी,प्रणिता मंडलेचा ने हासिल किया।
बेस्ट कपल प्रतियोगिता में विनय–श्वेता बोहरा,अरुण–मोनिका मूणत, विशाल–शीतल भांगू को विजेता घोषित किया गया।
पूरे कार्यक्रम का सफल एवं रोचक संचालन मयंक कोठारी, रौनक चोपड़ा एवं सचिन माँडोत ने किया। उनकी प्रस्तुति और संवाद शैली ने कार्यक्रम को ओर भी जीवंत बना दिया। कार्यक्रम के अंत में ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी अध्यक्ष राहुल नवलक्खा, वैभव मेहता, नीलेश मंडलेचा, तरुण डांगी आदि ने सभी सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी और सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और इस अनूठी थीम पार्टी को लंबे समय तक यादगार बताया।।