
रतलाम। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की प्रान्तीय बैठक 07-12-2025 को मानस भवन गुरुद्वारा रोड गुना पर सम्पन्न हुई। बैठक मे अनेकानेक समस्याओ पर विचार-विमर्श कर शीघ्र निराकरण करने पर चर्चा की गई । वैठक मे सम्भागीय संगठन के रिक्त स्थान पदो पर प्रान्तीय अध्यक्ष क्षेत्रवार सिह राठौर के द्वारा सहसगठन मन्त्री पद पर सर्वेश कुमार माथुर का मनोनयन किया गया। श्री माथुर के मनोनयन पर संभागीय अध्यक्ष आजना, जिला संगठन मन्त्री बद्रीलाल मङोतीय, रतनलाल मालवीय, अध्यक्ष गोपाल उपाध्याय, रणजीत परमार, दिलीप कुमार पोरवाल, दिनेश कुमार जायसवाल बाबूलाल खाबडा जितेंद्र सिंह चौहान रमेश परमार ने प्रान्तीय कार्यकारणी का आभार व्यक्त किया है। उक्त जानकारी गोपाल उपाध्याय जिलाध्यक्ष मध्यप्रदेश शिक्षक संघ रतलाम ने दी।