अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री वानखेडे ने शहर की पेयजल पाइपलाइन का निरीक्षण किया

रतलाम 4 जनवरी। अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन भोपाल श्री कैलाश वानखेड़े ने आज रतलाम पहुंच कर शहर की पेयजल की सप्लाई व्यवस्था के लिए लगाई गई पाइपलाइन की मरम्मत एवं सीवर लाइन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि पेयजल मे अन्य प्रदूषित जल नहीं मिलना चाहिए। सभी को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें । गंदे पेयजल की शिकायत मिलते ही त्वरित निराकरण करे। निरीक्षण के दौरान रतलाम नगर निगम आयुक्त श्री अनिल भाना सहित नगर निगम के शासकीय सेवक उपस्थित थे।