वृद्धाश्रम में भोजन वितरण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

रतलाम । लायंस क्लब रतलाम समर्पण की सेवा गतिविधियों के तहत् 5 जनवरी को वृद्धाश्रम लक्कड़पीठा में लायन बीना रावत जी के सौजन्य से भोजन वितरण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आयुर्वेदिक और प्राकृतिक उपचार के लिए सुप्रसिद्ध डॉ रामेंद्र गुप्ता और नर्सिंग स्टॉफ गौरव जी के द्वारा वृद्ध जनों की मधुमेह जांच, और बीपी की जांच की गई,साथ ही जोड़ों इत्यादि के दर्द के लिए आयुर्वेदिक तेल ,मलहम आदि निःशुल्क दिए गए।
समर्पण के अध्यक्ष लायन डॉ श्वेता विंचुरकर ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि इस सृष्टि में किसी भी कार्य को करने हेतु माध्यम यह शरीर होता है और चूंकि यह अनमोल शरीर हमें बिना मूल्य मिला है इसलिए हम इसकी सर्वाधिक अपेक्षा करते हैं,सम्माननीय रीजन चेयरपर्सन लायन प्रेमलता जी दवे के द्वारा अपने वक्तव्य में बीना रावत जिनौर उनके परिवार के द्वारा जो प्रेरणादाई सेवा कार्य किया गया उसकी प्रशंसा की गई, डॉ रामेंद्र गुप्ता जी के द्वारा सभी को प्रसन्न चित्त रहने को कहा गया और जो संस्कारी होती हैं उनके पास सदैव यश,बल आयु और विद्या की सम्पन्नता रहती है।
इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष लायन डॉ श्वेता विंचुरकर,रीजन चेयरपर्सन लायन प्रेमलता जी दवे,झोन चेयरपर्सन लायन अर्चना जी अग्रवाल ,PMJF लायन डॉ सुलोचना शर्मा मेडम ,MJF लायन वीणा जी छाजेड़,सचिव लायन रीता दीक्षित, और कोषाध्यक्ष ला कविता व्यास, जी ने किया।
इस पुण्य कार्य के लिया,बीना रावत जी का सम्मान किया गया।लायन किरण ओझा, लायन लीना अग्रवाल,लायन विनीता जी नागोरिया, लायन राखी थोरेचा, लायन नीलम शर्मा एवं लायन अनिता जी झालीवाल ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी।