
रतलाम। कलेक्टर कार्यालय के जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पद पर कार्यरत टेबल टेनिस खिलाड़ी प्रभाकर राव का मध्य प्रदेश सिविल पुरुष दल में प्रथम स्थान पर चयन हुआ है राव आगामी 12 जनवरी से 16 जनवरी 26 तक चंडीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025- 2026 में मध्य प्रदेश सिविल सेवा टेबल टेनिस दल का नेतृत्व करेंगे। जिला टेबल टेनिस संघ अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता एवं सचिव शरद अग्रवाल ने बताया कि राव लगातार 16 वर्षों से अखिल भारतीय सिविल सेवा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं तथा शानदार प्रदर्शन कर सिंगल व डबल्स में कांस्य पदक भी जीत चुके हैं राव की उपलब्धि पर जिला योजना अधिकारी बालकृष्ण पाटीदार दिनेश जैन श्याम लालवानी आकाश शर्मा हर्ष शर्मा मनीष नाडकर आदित्य चैन सिंह व टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया है।