अनिल धारीवाल का आकस्मिक स्वर्गवास, परिवार जनों ने दी अश्रुपूरित अंतिम विदाई

जावरा (अभय सुराणा)। स्वर्गीय श्री शांतिलाल जी धारीवाल के सुपुत्र, वरिष्ठ पत्रकार मदनलाल धारीवाल, भाजपा नेता शिखरचंद व विजय कुमार धारीवाल के छोटे भ्राता, मनीष, राकेश, पुर्वा, अवि , अक्षय व भाविका के अंकल अनिल कुमार धारीवाल (55 वर्ष) का सोमवार को आकस्मिक स्वर्गवास हो गया । शवयात्रा 12 सोमवारिया बाजार जावरा से निकली जिसमें व्यापारियों, भाजपा नेताओं, ईष्ट मित्रों एवं पत्रकारों ने शामिल होकर अपनी संवेदना प्रकट की । शांति वन में आयोजित शोक सभा में जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय, श्री महावीर सेवालय अन्न क्षेत्र रावण‌ द्वार अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, समाज सेवी अनिल दसेड़ा,दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष श्रीसंघ अध्यक्ष विजय ओरा एडवोकेट‌ व अटल ग्राम सामाजिक संगठन के अभय कोठारी सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रकट किए ।