रतलाम टिकट चेकिंग स्टाफ (सेवानिवृत्त) रतलाम मुख्यालय के सदस्यों की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न

रतलाम। रतलाम टिकट चेकिंग स्टाफ (सेवानिवृत्त) रतलाम मुख्यालय के सदस्यों की त्रैमासिक बैठक अजंता टाकीज रोड स्थित एक निजी सभागार मैं ए ए कुरैशी की अध्यक्षता, दिनेश मिश्रा के मुख्य अतिथि तथा हाल ही में सेवानिवृत हुए साथी रामदेव चौधरी के विशेष आतिथ्य मैं संपन्न हुई।
सेवानिवृत्त साथियों में से पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री शिव लहरी शर्मा एवं श्री अनिल उपाध्याय मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य तथा विभिन्न श्रमिक संगठनों में कार्यरत साथी श्री प्रेम सिंह सिसोदिया एवं एम ए खान द्वारा तथा खेलकूद के क्षेत्र में जुलियस चाको एवं चिकित्सा के क्षेत्र में श्याम बाबू जायसवाल के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए स्वागत भाषण श्री रामकृष्ण सिंह राठौड़ पूर्व मुख्य टिकट निरीक्षक द्वारा दिया गया। प्रमुख रूप से वक्ताओं में श्री रामस्वरूप गुर्जर एडवोकेट , श्री हीरालाल पापटवाल, श्री प्रेम सिंह सिसोदिया, श्री केसी शर्मा, श्री शिव लहरी शर्मा, श्री अनिलउपाध्याय, श्री के एन शर्मा आदि प्रमुख रूप से थे। सभा का संचालन श्री पवन कुमार जोशी तथा आभार श्री जगदीश सिंह ठाकुर द्वारा व्यक्त किया गया। इस बैठक में लगभग 45 से 50 सदस्य उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
बैठक में उपस्थित होने वाले साथियों में से प्रमुख रूप से विश्व दीप टंडन, हरीश नैनानी, कैलाश नाथ शर्मा, श्री राजकुमार कोठारी, श्री हरिकिशन बोरासी , श्री कुंदन लाल, श्री डीके शुक्ला, श्री श्याम बाबू जायसवाल, श्री शंकर लाल चौहान, श्री आर के राठौर , श्री किशोर एम, श्री शिवकुमार शर्मा, श्री लाल सिंह सोलंकी, श्री श्रवण दुबे, श्री राजकुमार शुक्ला, श्री एस के सिंह, श्री श्याम लाल आर , श्री एम एच मंसूरी , श्री कैलाश शर्मा, श्री मदनलाल गोमे, श्री महिपाल सिंह, श्री विजय चौहान, श्री के एल खत्री एवं बड़ोदरा से श्री प्रमोद कुमार भट्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान श्री किशोर एम एवं श्री दिनेश शर्मा द्वारा संगीत प्रस्तुत किया गया। बैठक त्रैमासिक अवधि के किए जाने हेतु निश्चित की गई तथा वर्ष 2026 में टिकट चेकिंग ब्रांच से सेवानिवृत होने वाले साथियों को भी आगामी बैठक में सम्मिलित किए जाने का निश्चय किया गया बैठक के उपरांत सभी साथियों ने एक साथ भोजन भी ग्रहण किया तथा अंत में पवन कुमार जोशी द्वारा सेवानिवृत्त साथी राजेंद्र पाल के निधन, स्वर्गीय शिवचरण जी शर्मा पूर्व मुख्य टिकट निरीक्षक रतलाम के ज्येष्ठ पुत्र अश्विन शर्मा के निधन पर एक सामूहिक शोक सभा में श्रद्धांजलि अर्पित की।