उद्योगपतियों द्वारा आपसी संवाद एवं विभिन्न विषयों एवं समस्याओं पर चिंतन एवं चर्चा की गई

रतलाम। एंटरप्रेन्योर कॉफी क्लब एवं जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र रतलाम द्वारा उद्योग भवन औद्योगिक क्षेत्र पर स्थापित उद्योग संवाद केंद्र पर उद्योगपतियों द्वारा आपसी संवाद एवं विभिन्न विषयों एवं समस्याओं पर चिंतन एवं चर्चा की गई। जिसमें प्रमुख रूप से स्टार्टअप पॉलिसी के तहत नवाचार करने वाले युवा उद्यमियों तथा नवीन उद्योगों को प्रोत्साहित कर स्टार्टअप के तहत पंजीयन करवा शासन की योजनाओं का फायदा उपलब्ध करवाने पर चर्चा हुई एवं उद्योग विभाग से प्रबंधक सुश्री आयुषी बैरागी उपस्थिति रही एवं उन्होंने उद्योगपतियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुझाव एवं समाधान पर विचार विमर्श किया l प्रबंधक बैरागी ने बताया कि स्टार्टअप पॉलिसी के तहत रतलाम से अब तक 21 उद्योगों के पंजीयन हो चुके हैं एवं जो भी नव स्थापित उद्योग स्टार्टअप के तहत स्थापित होना चाह रहे हैं उनके पंजीयन वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन हो रहे हैं, उन्होंने स्टार्टअप पॉलिसी के विभिन्न फायदे बताएं जिसके तहत अतिरिक्त सब्सिडी एवं एक वर्ष तक प्रति माह प्रति उद्योग ₹10000 (दस हजार) की सहयोग राशि आदि अन्य स्टार्टअप संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करी गई l इस अवसर पर वरुण पोरवाल ,संदीप व्यास, वैभव जैन ,ललित पटवा, आशीष जैन , चंद्रप्रकाश आवतानी, ललित चोपड़ा, विवेक कपूर एवं अन्य उद्योगपति उपस्थित रहे l