


रतलाम। श्री माधव गौशाला ग्राम मुंडलाकला में श्री भागवत कथा आयोजन में स्वर्गीय मदनलाल जी नाहर एवं श्रीमती संगीता जी नाहर की स्मृति में ग्राम मुंडा कला में बड़ावदा सेवा में रक्तदान संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सिविल अस्पताल रतलाम के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें गांव के समस्त युवाओं ने एवं मात्र शक्तियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर 51 युनिट रक्त संग्रह किया गया।
इस कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक प्रवीण व्यास, संरक्षक श्री शेखर नाहर, शिविर संचालक सुदीप भारती, शाखा प्रबंधक बालाराम सेन, गौ शाला संचालक एवं ग्रामीण जन बबलू राजपूत, मंगल पटेल, मंगल पाटीदार, ताराचंद पाटीदार, महेश पाटीदार उपस्थित रहे।