- युवा संगम कार्यक्रम में युवा कर सकेंगे संतों से सवाल
- टॉवर पर होगा संस्कृति का उद्घोष , गूंजेगा स्वामी विवेकानंद का जय घोष

उज्जैन। सामाजिक, राजनैतिक एवं आर्थिक विषयों पर संत एवं प्रबुद्ध विचारकों की संवादात्मक चौपाल में प्रत्येक जीव, प्रकृति और व्यवस्था तंत्र को प्रभावित करने वाले समसामयिक विषयों पर विचार-मंथन द्वारा समाधान का प्रयास हेतु
स्वर्णिम भारत मंच के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी 2026 को टॉवर चौक पर शाम 6 बजे महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरी ध्यानश्री शैलेशानंद जी की परिकल्पना के अनुरूप सनातन पंचायत का आयोजन किया जाएगा । युवा संगम सांस्कृतिक में कलाकार मनमोहक प्रस्तुति भी देंगे । प्रतिभाओं का सम्मान वरिष्ठ चित्रकार स्वर्गीय श्री ओपी भटनागर की स्मृति में श्रीमती शशि भटनागर की ओर से प्रदान किए जायेंगे।
स्वर्णिम भारत मंच के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी युग दृष्टा युवाओं के प्रेरणा स्तंभ सनातन संस्कृति के प्रवाहक स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को निरंतर 16 वें वर्ष युवा संगम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन टॉवर चौक पर शाम 6 बजे से किया जाएगा । इस बार सनातन धर्म के प्रति युवाओं की भूमिका एवं कर्तव्य विषय पर सनातन पंचायत होगी । जिसमें प्रमुख विषय सनातन धर्म के प्रति युवाओं की भूमिका और कर्तव्य। धर्मान्तरण एवं घर वापसी । लव जेहाद आदि होंगे सनातन पंचायत में प्रमुख संत ,पत्रकार, समाज सेवी , मंदिर पुजारी, राजनेता की उपस्थिति होगी।
युवाओं को सम्मान
शहर के प्रतिभा शाली कलाकारों एवं युवाओं को स्वामी विवेकानंद सम्मान वरिष्ठ चित्रकार स्वर्गीय श्री ओपी भटनागर की स्मृति में श्रीमती शशि भटनागर की ओर से प्रदान किए जायेंगे। स्वर्णिम भारत मंच द्वारा अपील की गई है कि अधिक से अधिक युवा आयोजन से जुड़े ।