सरस्वती स्वयं सहायता समूह सिखेड़ी की दो दिन की राशि काटी जाएगी

आगनबाडी कार्यकर्ता एवं सुपरवायजर को नोटिस जारी

रतलाम । जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री रामनिवास बुधोलिया ने बताया कि कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना रतलाम ग्रामीण 2 जिला रतलाम के आंगनवाड़ी केंद्र सिखेड़ी में दिनांक 5 जनवरी 2026 एवं 6 जनवरी 2026 को पोषण आहार ना मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसकी जांच करने पर पाया गया कि सरस्वती स्वयं सहायता समूह सिखेड़ी द्वारा दो दिन से आंगनवाड़ी केंद्र पर नाश्ता व भोजन प्रदाय नही किया गया है। उक्त संबंध में समूह की 2 दिनों की नाशता एवं भोजन की राशि काटी जावेगी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ओर सुपरवाइजर को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।