आंचलिक पत्रकार संघ के उज्जैन संभाग महासचिव और जिला महासचिव सहित प्रदेश प्रतिनिधि और पदाधिकारी की घोषणा

शीघ्र ही होगा उज्जैन में प्रदेश के पत्रकारों का संगम, सिहंस्थ के विकास कार्य को लेकर मीडिया समीक्षा भी होगी

जावरा (अभय सुराणा ) l प्रदेश के सबसे सक्रिय और अंचलों तक विस्तारित मध्य प्रदेश आंचलिक पत्रकार संघ के उज्जैन संभाग क्षेत्र से प्रदेश में प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों सहित उज्जैन संभाग महासचिव उज्जैन जिला महासचिव सहित अन्य पदाधिकारी की घोषणा प्रांतीय अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र टॉक द्वारा प्रदेश प्रवक्ता एवं उज्जैन संभाग अध्यक्ष रामचंद्र गिरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गौड़ की अनुशंसा पर कर दी गई हैl
नवीन पदाधिकारी में दैनिक जन टाइम्स के प्रधान संपादक और राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार भारत सिंह चौधरी को उज्जैन संभाग महासचिव नियुक्त किया गया हैl इसी प्रकार उज्जैन जिला महासचिव पद पर जन संचार क्रांति सूरज मेहता न्यूज़ चैनल के सक्रिय पत्रकार राहुल राठौर को नियुक्त किया गया है lवहीं उज्जैन संभाग में उपाध्यक्ष पद पर 40 वर्ष की पत्रकारिता पूर्ण करने वाले श्री राजेश करें तथा दैनिक अवंतिका एक्सप्रेस के प्रधान संपादक श्री सुमेर सिंह सोलंकी कौ नियुक्त किया गया है l वही संभाग सचिव के पद पर दैनिक एक्सप्रेस न्यूज़ के पत्रकार मनोज मेहता तथा समय जगत के पत्रकार रुपेश तिवारी मनोनीत किए गए हैंl उज्जैन जिला कोषाध्यक्ष पद पर साप्ताहिक मालवा टाइम्स के प्रधान संपादक लक्ष्मी नारायण गोड नियुक्त किए गए हैं तथा जिला उपाध्यक्ष पद पर डिजिटल न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार मनोज भटनागर को नियुक्त किया गया है l
वही उज्जैन संभाग और जिले से प्रदेश कार्य समिति सदस्य के रूप में दैनिक मालवा हेराल्ड के प्रधान संपादक श्री खालिक मंसूरी, दैनिक भास्कर, दैनिक अक्षर विश्व ,दैनिक अग्निपथ, दैनिक अवंतिका सहित अन्य समाचार पत्रों में सेवाएं देने वाले मालवा न्यूज़ के प्रधान संपादक श्री हेमंत सेन और साप्ताहिक शब्द सृजन के प्रधान संपादक और वरिष्ठ पत्रकार श्री सुरेंद्र मोहन अग्रवाल को नियुक्त किया गया हैl प्रदेश प्रवक्ता और उज्जैन संभाग अध्यक्ष रामचंद्र गिरी ने बताया कि शीघ्र की उज्जैन में प्रदेश के पत्रकारों का समागम होगा जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को आमंत्रित किया जा रहा है वहीं सिंहस्थ कार्य को लेकर मीडिया मंथन भी होगाl