2000 रुपये के ईनामी स्थाई वारंटी को थाना आलोट पुलिस ने किया गिरफ्तार

रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा चलाये जा रहे लम्बित स्थाई/फरारी वारंटो की तामिली हेतु अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) विवेक कुमार के मार्गदर्शन में लम्बित स्थाई फरारी वारंटो की तामिली की कार्यवाही के अंतर्गत अनुभाग आलोट की पुलिस टीम ने 08 वर्ष पुराने अपराध में फरार स्थाई वारंटी नेनसिंह पिता चंपालाल उम्र 40 साल निवासी लाखाखेड़ी का धारा 34(2) आब. एक्ट का स्थाई वारंट तामिल करवाया गया है।
अनुभाग आलोट की पुलिस टीम ने दिनांक 01.01.2026 से अभी तक थाना आलोट के 09 स्थाई, 03 फरारी एवं थाना नागदा के 03 स्थाई, जिला आगर का 01 स्थाई वारंट तामिल करवाया गया है।

पुलिस टीम जिनकी विशेष भूमिका रही

निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम थाना प्रभारी आलोट, निरीक्षक रविन्द्र दण्डोतिया थाना प्रभारी बरखेड़ाकला, सउनि अशोक चौहान थाना आलोट, सउनि आर.सी. भंभोरिया थाना बरखेड़ाकला, आरक्षक दीपक पाटीदार, आरक्षक अशोक गुर्जर, आरक्षक बाबुलाल मालवीय, आरक्षक बालकृष्ण की मुख्य भूमिका रही है।