
जावरा (अभय सुराणा) । अखिल भारतीय स्थानकवासी श्रमण संघीय एकता के अग्रदूत जैन दिवाकर श्री चौथमल जी महाराज के अनुयायी जैन दिवाकर भक्तों का विशाल सम्मेलन एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 11 जनवरी 2025 रविवार को एतिहासिक नगरी चितौड़ गढ में रजीस्टर्ड संगठन के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज भूषण श्री आई. एम. सेठिया चितौड़ की अध्यक्षता में होगा। उक्त जानकारी जैन दिवाकर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री राकेश मेहता वरिष्ठ मार्गदर्शक सुजान कोचट्टा जावरा ने देते हुए बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर से हजारों गुरु भक्त श्रावक श्राविकाए*महिला मण्डल, युवा मण्डल,बहु मण्डल एवं बालिका मण्डल आदि सम्मेलन में भाग लेने एतिहासिक नगरी चितौड़ पहुंच कर गुरुदेव जैन दिवाकर श्री चौथमल जी महाराज व संगठन के प्रति समर्पित भाव अपनी आस्था का इजहार करेंगे।
मेहता व कोचट्टा ने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन की व्यापक तैयारियो के लिए अध्यक्ष सेठिया , पुर्व कार्यकारी अध्यक्ष सुनिल लाला बम पुर्व विधायक अशोक नवलखा, कोषाध्यक्ष संतोष चोपड़ा, संगठन मंत्री सिध्दराज संधवी, चितौड़ युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश मेहता, राष्ट्रीय महामंत्री कमलेश दुग्गड व महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती संगीता जारौली व संगठन सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं सदस्य शोर्य एवं भक्ति की नगरी चितौड़ में आनेवाले गुरु भक्तों के स्वागत कीव्यापक तैयारियो में जुटे हुए हैं। उक्त जानकारी संगठन के मिडिया प्रभारी सुभाष टुकडीया शेखर नाहर निलेश बाफना ने दी।