

रतलाम। अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने आध्यात्मिक उन्नति नई ऊर्जा लिए शुभ कार्यो की शुरुआत स्नान दान पुण्य लिए पापों का नाश करने वाला महापर्व मकर संक्रांति समरसता भाव लिए हर जन हर मन भारत वासी मिल जुलकर मनाते हैं।
धर्म नगरी रतलाम जहाँ हर घर हर द्वार गौ मैया की सेवा का परम लाभ दिलाने में सहयोगी वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति के प्रयासों से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मकर संक्रांति पर गौ रोटी वाहन से जुड़े गौ भक्तों द्वारा दानपात्र से उपलब्ध दान राशि का सदुपयोग संघ शताब्दी वर्ष के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सामाजिक समरसता भाव लिए मुख्य आयोजन जिला सर्किल जेल रतलाम में सजा काट रहे पुरुष बंदियों महिला बंदियों व मासूम बाल बच्चो को खिलोने महिलाओं को आवश्यक दैनिक साजसज्जा सामग्रियों कपडों के साथ हम सबके आराध्य प्रभु श्रीराम की आराधना भक्तिरस से ओतप्रोत श्रीराम जय राम जय जय राम जाप महायज्ञ व भजन कीर्तन सुंदरकांड के बाद सामूहिक प्रसादी ग्रहण कराई जाएगी साथ ही पतंग उत्सव भी मनाया जाएगा आयोजन के पूर्व जिला जेल अधीक्षक महोदय लक्ष्मण सिंह भदौरिया, उप जेल अधीक्षक ब्रजेश मकवाने से प्रतिनिधि मंडल में समिति प्रमुख दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया, महावीर सिंह शक्तावत, ईश्वर बौराना, योगगुरु विशाल कुमार वर्मा, ने भेट कर सुनियोजित कार्य योजना बनाई गई ।
मानव जीव प्रकृति सेवा प्रकल्प के तहत जिला सर्किल जेल के अतिरिक्त नगर व जिले की समस्त गौशालाओं में रहने वाली गौमाताओं को हरा चारा, गुड़ लापसी, खल कपासिया, मौसमी ताजे फलों हरी सब्जियों का रसवादन कराया जाएगा इसी तारतम्य में वृद्धाश्रमों में निवासरत वृद्धजनों, गौ सेवकों बीच आवश्यक श्रृंगार सामग्रियों कपडों मनपसंद भोजन प्रसादी परोसकर समिति सदस्यगण आनंद उत्सव मनाएंगे ।
प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष नगरवासी तन मन धन से योगदान देकर धर्म लाभ लें गौ रोटी वाहन में लगे दान पात्र में सहयोग राशि अर्पण कर आवश्यक जानकारी समिति सहयोगी संपर्क सूत्र – 6262123458 पर ली जा सकतीं हैं।