

जावरा ( अभयस सुराणा)। ऑल इंडिया बार काउंसिल (AIBE) एग्जाम मैं उच्च अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होने और परमानेंट सनद प्राप्त कर अधिवक्ता बनने पर सय्यद अतहर अली एवं दीपेश भुट्टा खेड़ी का स्वागत सम्मान नगर पालिका परिसर और कोर्ट परिसर मैं किया गया इनका स्वागत मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ कडपा एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, एडवोकेट अजीजुद्दीन शेख, एडवोकेट्स रईस खान, एड. प्रकाश मतानिया, जिला योजना समिति सदस्य एवं सभापति जल कार्य एवं सीवरेज विभाग मुस्तकीम मंसूरी, पार्षद प्रतिनिधि आमिर कप्तान, पत्रकार मकसूद परदेसी, द्वारा किया गया।
इस अवसर पर इनकी रही उपस्थित एड. जीवन कुमार प्रजापति, एड. जावेद खान, एड. वहिद मोहम्मद मंसूरी, मोइन रजा, आदि साथी गण मौजूद रहे इस मौके पर वरिष्ठ एवं सम्मानित अधिवक्ताओं ने नवनियुक्त अधिवक्ता सय्यद अतहर अली के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं पुष्पहार से उनका सम्मान किया।