

रतलाम। लायंस क्लब ऑफ रतलाम ग्रेटर ने 10 जनवरी, शनिवार को शंकु हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड, रतलाम में कैंसर मरीजों को फल, केले और बिस्किट वितरित किए।
डॉ. रवि भतकारिया, शंकु हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड एडमिन ने कहा, “यह एक बहुत अच्छी सराहनीय सेवा है। हम भी हमारी ओर से गरीब मरीज को कई बार कई प्रकार की निशुल्क सेवाएं प्रदान करते रहते हैं ।”
लायंस अजय भावसार, अध्यक्ष, लायंस क्लब ऑफ रतलाम ग्रेटर और लायंस मयंक कठियारी एवं पूरी लायंस टीम ने कहा, “हम गरीब मरीजों की सेवा करने के लिए तत्पर हैं।” शंकु हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड ने लायंस क्लब को आश्वासन दिया है कि वे गरीब मरीजों को अस्पताल संबंधी सेवाएं प्रदान करने में मदद करेंगे।